मध्य प्रदेश: भोपाल में भारी बारिश, 2 बच्चे बहे
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा. सड़कों से लेकर निचली बस्तियां तक घंटों जल मग्न रही, जिससे आवागमन बाधित हुआ. राजधानी में नाले में दो बच्चे बह गए, जिसमें से एक को बचा लिया गया है.