बॉलीवुड

इस अभिनेता ने पहली बार की मेट्रो से यात्रा

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पहली बार मेट्रो की यात्रा की और अपने अनुभव को बेहतरीन बताया. अनुपम ने मंगलवार को ट्वीट कर मेट्रो की सवारी की कुछ तस्वीरें साझा की. उन्होंने लिखा, "मुंबई के साकी नाका में भयावह ट्रैफिक की बदौलत मैंने पहली बार मेट्रो की सवारी की. अनुभव बेहतरीन रहा.

इस अभिनेता ने पहली बार की मेट्रो से यात्रा
मुंबई मेट्रो (photo credit-Wikimedia Commons)

मुंबई, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पहली बार मेट्रो की यात्रा की और अपने अनुभव को बेहतरीन बताया. अनुपम ने मंगलवार को ट्वीट कर मेट्रो की सवारी की कुछ तस्वीरें साझा की. उन्होंने लिखा, "मुंबई के साकी नाका में भयावह ट्रैफिक की बदौलत मैंने पहली बार मेट्रो की सवारी की. अनुभव बेहतरीन रहा. जय हो."

अनुपम आगामी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में दिखाई देंगे.

यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की पुस्तक पर आधारित है. फिल्म में बारू की भूमिका अक्षय खन्ना और दिव्या सेठ, मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका निभा रही हैं.

बतौर निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे की यह पहली फिल्म है. फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).