Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 9th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का नौवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी और वह अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RR 9th T20 Match Playing)
गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहेगी.
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY