देश

70 वर्षीय मौलवी ने 8 साल की बच्ची के साथ की हैवानियत

बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय मौलवी पर एक आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, हायाघाट थाना के एक गांव का रहने वाला हाफिज मोजिबुररहमान गांव में ही ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था.

70 वर्षीय मौलवी ने 8 साल की बच्ची के साथ की हैवानियत
मोलवी ने 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया (photo credit- File Photo)

दरभंगा, बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय मौलवी पर एक आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, हायाघाट थाना के एक गांव का रहने वाला हाफिज मोजिबुररहमान गांव में ही ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था. मंगलवार देर शाम में वह अपने घर के पास के ही एक घर में एक आठ वर्षीय बच्ची को रोज की तरह ट्यूशन पढ़ाने गया था.

आरोप है कि इसी दौरान घर की बिजली चली गई और उसने चाकलेट का लालच देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद बच्ची ने शोर माचाया, तब उसकी मां पहुंची. पीड़िता की मां के आने तक मौलवी वहां से फरार हो गया.

हायाघाट के थाना प्रभारी दिलीप कुमार पाठक ने बुधवार को बताया कि आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पीड़िता को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है व पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने दो शादियां की हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है. लोग मौलवी की कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).