सुशील मोदी पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज बोले 'क्या आप डॉक्टर हैं'
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यहां गुरुवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी (सुमो) द्वारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों की मुलाकात पर लालू की जमानत अर्जी रद्द करने की मांग को लेकर जमकर निशाना साधा
पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यहां गुरुवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी (सुमो) द्वारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों की मुलाकात पर लालू की जमानत अर्जी रद्द करने की मांग को लेकर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने सुशील मोदी से पूछा है कि क्या आप डॉक्टर हैं? पिछले एक पखवाड़े से बिहार से बाहर रहे तेजस्वी ने गुरुवार को पटना पहुंचते ही सुमो पर निशाना साधा. उन्होंने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुमो पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम ही लालू यादव और उनके परिवार का नाम लेना रह गया है.
तेजस्वी ने कहा, "टीडीपी के सांसद लालू जी का स्वास्थ्य पूछने आए थे. चंद्रबाबू नायडू को लालू जी के स्वास्थ्य की चिंता है और वो जब खुद नहीं आ पाए तो अपने सांसदों को भेजा."
उन्होंने सुशील मोदी को निमंत्रण देते हुए कहा कि घर आएं और लालू जी की पूरी रिपोर्ट देख लें.
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को रांची उच्च न्यायालय से मिली औपबंधिक जमानत को रद्द करने की मांग की.
मोदी ने यहां कहा कि लालू को राजनीतिक कायरें से अलग रहने की शर्त पर केवल इलाज के लिए जमानत मिली थी लेकिन वे लगातार शर्तो का उल्लंघन कर रहे हैं. राजद प्रमुख ने पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से बात की और उसके बाद तेलुगू देशम पार्टी के तीन सांसदों ने उनसे मुलाकात कर राजनीतिक चर्चाएं कीं. इस आधार पर सीबीआई को लालू प्रसाद की जमानत तत्काल रद्द करानी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

