कोटक महिंद्रा बैंक के मुनाफे में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि
वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक के मुनाफे में 12 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है. कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. कोटक महिंद्रा बैंक ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका मुनाफा बढ़कर 1,025 करोड़ रुपये रहा, जोकि वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में 913 करोड़ रुपये था.