बॉलीवुड

Box Office Clash: 21 सितंबर को 'मनमर्जीयां' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' के बीच होगा घमासान

क्या फिल्म 'मनमर्जीयां' को बॉक्स ऑफिस पर हरा पाएगी शाहिद कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू'?

Box Office Clash: 21 सितंबर को 'मनमर्जीयां' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' के बीच होगा घमासान
फिल्म 'मनमर्जीयां' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

फिल्मकार अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' 21 सितंबर को रिलीज होगी. निर्देशक आनंद एल.राय ने शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से फिल्म रिलीज की घोषणा की.

फिल्म की रंगीन तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "'मैं कुछ निशान छोड़े बगैर मरना नहीं चाहता'. मैं अनुराग कश्यप और 'मनमर्जियां' की यात्रा पर उनके शानदार कलाकारों अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू को इसी तरह परिभाषित करता हूं. 21 सितंबर को मिलते हैं."

फिल्म में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं. उन्होंने भी यही पोस्टर साझा किया. यह पहली बार है, जब आभिषेक, तापसी और विक्की के साथ दिखेंगे.

पोस्टर के साथ तापसी ने लिखा, "पागलपन की यात्रा शुरू होने वाली है. 'मनमर्जियां'."

विक्की ने लिखा, "आखिरकार हमारा शुक्रवार आ गया. 'मनमर्जियां' 21 सितंबर को रिलीज होगी."

इससे पहले तापसी ने आईएएनएस से कहा था कि 'मनमर्जियां' फिल्म निर्माता राय और कश्यप की अलग-अलग दुनिया का एक सुंदर मिश्रण है.

सोचने वाली बात ये है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 21 सितंबर को शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के साथ रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).