बॉलीवुड

Revealed: बोल्डनेस से तहलका मचाने वाली ईशा गुप्ता एक्ट्रेस नहीं बल्कि ये बनना चाहती थी

ईशा की बहन नेहा गुप्ता ने एक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया है

Revealed: बोल्डनेस से तहलका मचाने वाली ईशा गुप्ता एक्ट्रेस नहीं बल्कि ये बनना चाहती थी
ईशा गुप्ता (Photo Credits: Instagram)

ईशा गुप्ता हाल ही में अपनी बहन नेहा गुप्ता के साथ रियलिटी शो 'हाई फीवरडांस का नया तेवर' में पहुंची थीं जहां उन्होंने एक-दूसरे के कई सारे राज खोले.

ईशा ने कहा, "हमारा संबंध प्यार और तकरार वाला है और मैं अक्सर उसके साथ लड़ती हूं. मेरी हमेशा नेहा दीदी से तुलना की जाती थी क्योंकि वह हमेशा पारंपरिक महिला की तरह थीं जबकि मैं पूरी तरह टॉम बाय थी और मैं सुंदर बच्ची भी नहीं थी."

नेहा ने बताया कि ईशा घर में ड्रामा और हंगामा करती थीं.

📸 @anirudhere

A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

नेहा ने ईशा के बारे में कहा, "वह एक अद्भुत कुक हैं. वह एक शेफ बनना चाहती थीं लेकिन उसके बाद उनके दिल में पायलट बनने की इच्छा जागी. इस तथ्य को स्वीकार करने में हमें थोड़ी देर लगी और ईशा एक अभिनेत्री बन गई."

A post shared by Esha Gupta (@egupta) on

आपको बात दें कि कुछ समय पहले ईशा इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटोज को पोस्ट करने के चलते सुर्खियों में थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).