बिहार : पटना के सरकारी अस्पताल के परिसर में चर्च निर्माण का विरोध
बिहार के बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चर्च निर्माण का विरोध शुरू हो गया है. पीस ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के महासचिव व पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय ने कहा कि अस्पतालों को धर्म की राजनीति का अड्डा बनने से रोका जाना चाहिए.
पटना, बिहार के बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चर्च निर्माण का विरोध शुरू हो गया है. पीस ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के महासचिव व पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय ने कहा कि अस्पतालों को धर्म की राजनीति का अड्डा बनने से रोका जाना चाहिए.
पांडेय ने कहा कि आईजीआईएमएस प्रबंधन को सलाह देते हुए कहा कि वह चर्च निर्माण के बजाय मरीजों के स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान दें.
लोजपा के महासचिव के अलावा पीस ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव पूर्व जिला पार्षद गंगाधर पांडेय और संगठन के सचिव वेद प्रकाश ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार और इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन को अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य व्यवस्था को कारगर बनाने और मरीजों के इलाज को सुचारू बनाने पर ध्यान देना चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि आईजीआईएमएस प्रशासन को स्टेशन स्थित महावीर मंदिर न्यास से सबक सीखना चाहिए, जहां मंदिर में दान से आए पैसे से महावीर आरोग्य संस्थान, महावीर कैंसर संस्थान आदि जैसी संस्था चल रही है और लाखों गरीब लोगों का इलाज हो रहा है.
इसके विपरीत यहां अस्पताल के लिए आवंटित जमीन पर चर्च बनाने का काम हो रहा है.
उल्लेखनीय है कि संस्थान के परिसर में चर्च निर्माण के खिलाफ स्थानीय लोगों और कई संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है.
हुलास पांडेय ने बताया कि बहुत जल्द पीस ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक से मिलकर पूरी स्थिति की जानकारी कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह करेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

