हिमाचल: भारी बारिश के बावजूद अष्टमी पर नैना देवी में उमड़े श्रद्धालु
हिमाचल प्रदेश में आठ दिवसीय लंबे श्रावण अष्टमी पर्व के मौके पर रविवार को लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में उमड़े. बिलासपुर जिले में पहाड़ी पर स्थित नैना देवी मंदिर के अधिकारी ने बताया,"हम हर रोज मंदिर में 15,000 से 20,000 श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद कर रहे हैं."