तेजी से घट रहा है देश के 91 प्रमुख जलाशयों में जलस्तर
देश के प्रमुख जलाशयों में पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह जलस्तर में दो फीसदी की कमी आई है. केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की ओर जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश के 91 प्रमुख जलाशयों में 118.304 बीसीएम (अरब घन मीटर) जल संग्रह हुआ, जो इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 73 फीसदी है.