देश

बिहार: निर्दयी पिता ने दो साल की बेटी की पटकर ली जान

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक शख्स ने अपनी दो साल की बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बिहार: निर्दयी पिता ने दो साल की बेटी की पटकर ली जान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक शख्स ने अपनी दो साल की बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, पंचपोखरी गांव के बतसपुर टोला निवासी प्रमोद राम और उसकी पत्नी के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर बहस चल रही थी. इस दौरान प्रमोद ने अपनी दो वर्षीय बेटी सुमन को उठा लिया और जानवरों के बांधने वाले खूंटे पर पटक दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

टंडवा के थाना प्रभारी साजिद हुसैन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता प्रमोद राम को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके भाई सुरेश राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2018 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).