राहुल गांधी ने सीबीआई के 'आंतरिक युद्ध' पर मोदी सरकार को घेरा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अपने ही विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को जांच एजेंसी की विश्वसनीयता और ईमानदारी पर सवाल उठने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को दोषी ठहराया.