विदेश

पाकिस्तान: बस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार रात को दो यात्री बसों की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक घायल हो गए.

पाकिस्तान: बस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार रात को दो यात्री बसों की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह दुर्घटना डेरा गाजी खान जिले में मुल्तान रोड पर हुई. टीवी चनल एआरवाई न्यूज के मुताबिक, इस दुर्घटना में एक यात्री बस पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस को काटकर शवों को बाहर निकाला गया.

अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है. पुलिस का कहना है कि दोनों बसों में से एक बस के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2018 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).