देश

दिल्ली: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की हत्या करने के लिए रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

दिल्ली: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo)

नई दिल्ली: एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की हत्या करने के लिए रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. कामिल को उसकी पत्नी रेशमा (22) पर विवाहेत्तर संबंध का शक था. इसी बात पर बहस होने पर कामिल ने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. मध्य दिल्ली के कमला मार्केट निवासी कामिल ने पुलिस थाने में आकर अधिकारियों को सूचना दी कि उसने झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.

पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने कहा, "पुलिस की एक टीम कामिल के घर गई जहां उसकी पत्नी रेशमा का शव गद्दे पर पड़ा मिला. उसका चेहरा नीला पड़ गया था. कामिल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया." पूछताछ में उसने बताया कि उसे रेशमा के चरित्र पर शक था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था.

उन्होंने बताया कि शनिवार को पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद कामिल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. अधिकारी ने कहा कि रेशमा की मौत पर कामिल को पश्चाताप हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2018 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).