बॉलीवुड

जैकी दादा ने संजू बाबा की तारीफ में कहा- वह बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं

तेलुगू फिल्म 'प्रस्थानम' के आगामी रीमेक में अभिनेता संजय दत्त के साथ काम कर रहे जैकी श्रॉफ ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं.

जैकी दादा ने संजू बाबा की तारीफ में कहा- वह बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं
जैकी श्रॉफ (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: तेलुगू फिल्म 'प्रस्थानम' के आगामी रीमेक में अभिनेता संजय दत्त के साथ काम कर रहे जैकी श्रॉफ ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ 'खलनायक', 'मिशन कश्मीर', 'कारतूस' और 'एकलव्य - द रॉयल गार्ड' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.

'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' के अभिनेता के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर जैकी ने आईएएनएस से कहा, "मैं फिल्मों से पहले संजय को जानता हूं. पहले दिन से अब तक वह वैसे ही हैं. वह परेशानी में भी लोगों को हंसा सकते हैं और काम की बात करें तो वह बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं."

उन्होंने कहा, "'खलनायक', 'मिशन कश्मीर', 'कारतूस' हो या अब 'प्रस्थानम' उनके साथ काम करने की हमेशा खुशी रही है." संजय दत्त प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन देव कट्टा करेंगे. उन्होंने ही मूल फिल्म का निर्देशन भी किया है. फिल्म में मनीषा कोइराला, अली फजल और अमायरा दस्तूर जैसे कलाकार भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2018 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).