2019 लोकसभा चुनाव: बिहार में NDA में पड़ सकती है फूट, यह बड़ा नेता छोड़ सकता है साथ
इशारों ही इशारों में कई बार महागठबंधन (कांग्रेस, राजद, हम) में चले जाने की बात कह चुके कुशवाहा ने फिलहाल महागठबंधन में जाने या किसी नेता के संपर्क में होने को नकारते हुए कहा कि वह राजग में हैं और आगे भी रहना चाहते हैं, लेकिन सम्मान के साथ. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है, उनसे मिलकर उन्हें सबकुछ बताना चाहता हूं."