बिहार: पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को गोली मारकर की हत्या, घर में फैला मातम
बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया.पुलिस के अनुसार, इटवा देघड़ा गांव निवासी लखन यादव का अपने ही बड़े भाई राम बाबू यादव (60) से पहले से ही पारिवारिक विवाद था
पटना: बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, इटवा देघड़ा गांव निवासी लखन यादव का अपने ही बड़े भाई राम बाबू यादव (60) से पहले से ही पारिवारिक विवाद था. इसी क्रम में सुबह लखन और राम बाबू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी आशा देवी को गोली मार दी, जिसके बाद दोनों की घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई.
वहीं इस वारदात के बाद इसकी सूचना पुलिस को लगने के बाद पुलिस आनन- फानन में घटना स्थल पहुंची. लेकिनपुलिस के पहुंचने आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो चुका था. यह भी पढ़े: बिहार: बेखौफ अपराधियों का आतंक, नालंदा में प्रोफेसर की तो दरभंगा में कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या
वहीं पुलिस मृतक दोनों लोगों के शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का पूरे मामले पर कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएंगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2018 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

