बॉलीवुड

2.0: अक्षय कुमार ने ऐसे अपनाया शैतान का लुक, हैरान कर देगा उनका खौफनाक अंदाज

इस लुक को अपनाने में अक्षय कुमार के भी पसीने छुट गए थे, खुद उन्होंने मीडिया से ये खुलासा किया है

2.0: अक्षय कुमार ने ऐसे अपनाया शैतान का लुक, हैरान कर देगा उनका खौफनाक अंदाज
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

बहुप्रतीक्षितफिल्म '2.0' में खलनायक की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार का कहना है कि फिल्म के किरदार के लिए प्रोस्थेटिक्स (कृत्रिम मेकअप) प्रक्रिया से गुजरना उनके धैर्य और शांति की परीक्षा थी. अक्षय ने सोमवार को मीडिया को बताया, "प्रोस्थेटिक्स प्रक्रिया मेरे लिए सचमुच कठिन थी. इसमें मुझे लगभग तीन-साढ़े तीन घंटे लग जाते थे. इस दौरान मुझे बिना कुछ किए चुपचाप बैठना होता था. तीन लोग मेरा मेकअप कर रहे होते हैं और मुझे धैर्य रखना होता था, जो मुश्किल था. मैं कहना चाहूंगा कि प्रोस्थेटिक्स की प्रक्रिया ने मुझे शांत और धैर्यवान बनाया है."

उन्होंने कहा, "मैं पहले ही धैर्यवान हूं, लेकिन अब मैं और ज्यादा धीरज वाला हो गया हूं."

अक्षय को मेकअप हटाने की प्रक्रिया में भी डेढ़ घंटा लग जाता था. वह इसे काफी दर्दनाक मानते थे. यहां तक कि शूटिंग के दौरान वह केवल लिक्विड डाइट पर थे.

'2.0' रजनीकांत अभिनीत 'एंथीरन' का सीक्वल है. यह वर्ष 2010 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म गुरुवार को 14 भाषाओं में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2018 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).