छत्तीसगढ़ के सुकमा में प्रेशर बम धमाका, 1 जवान घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार सुबह नक्सलियों के बिछाए गए प्रेशर बम की चपेट में आकर जिला सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम माड़वी सुक्का है. सुकमा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि चिंतागुफा थाने के बुरकापाल कैम्प से मंगलवार सुबह पुलिस का संयुक्त बल गश्त तलाशी के लिए रवाना किया गया था.

यह घटना मिनपा के जंगल में नक्सलियों की ओर से बिछाए गए प्रेशर बम में पैर पड़ने पर विस्फोट हो गया. यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 4 BSF जवान और 1 अन्य घायल
धमाके में जिला सुरक्षा बल का एक जवान माड़वी सुक्का गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उन्होंने बताया कि जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2018 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).