India vs Australia Test Series: मुरली विजय ने भरा जीत का दम, ऑस्ट्रेलिया के बारे में कही ये बड़ी बात
विजय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अभ्यास मैच में कुछ बाउंड्री मार सका, यह अच्छी बात है.मेरे हिस्से में जो मौके आए मैंने उन्हें अच्छे से भुनाया. मैं जानता था कि मेरे पास मौका है इसलिए मैं सकारात्मक सोच के साथ गया था. मैं अपने खेल और फिटनेस पर काम कर रहा हूं. उम्मीद है कि सीरीज में अच्छा योगदान दे पाऊंगा."