देश

जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, छह घायल

राजस्थान के दौसा जिले के महुआ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक एसयूवी सड़क किनारे खडे ट्रक से टकरा गयी जिससे उसमें सवार एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई.

जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, छह घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले के महुआ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक एसयूवी सड़क किनारे खडे ट्रक से टकरा गयी जिससे उसमें सवार एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई. थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ग्वालियर से अजमेर जा रही गाड़ी पीपलखेडा के पास सड़क किनारे खडे एक ट्रक में जा घुसी जिससे उसमें सवार रिंकू :25: उसके पुत्र परम :6:, महेश जाटव :52:, रोशन जाटव :35: व मंजू :50: की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये

उन्होंने बताया कि घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचाया गया. एक गंभीर घायल महिला को दौसा के राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है, वहीं तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2018 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).