बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार के एक होने से बेहद खुश हैं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी की एक फोटो भी शेयर की है

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार के एक होने से बेहद खुश हैं परिणीति चोपड़ा
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा (Photo Credits : Instagram)

अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा (Priyanka Chopra) चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी गायक निक जोनस (Nick Jonas) से शादी को लेकर बहुत खुश हैं और इसके लिए उन्होंने एक भावनात्मक नोट भी लिखा है. परिणीति का कहना है कि वह खुश है कि सांस्कृतिक रूप से दो अलग संस्कृतियों का मिलन हुआ है.

परिणीति ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर प्रियंका की मेंहदी की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि निक का अपने परिवार में स्वागत किया और अपने 'जीजू' की प्रशंसा भी की.

उन्होंने कहा, "हम ब्राइडमेड का काम यह सुनिश्चित करना था कि दुल्हन खुश और सहज रहे, लेकिन हमें इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं थी क्योंकि निक ने ताउम्र ऐसा करने का वादा किया है."

उन्होंने कहा, "निक जीजू परिवार' में आपका स्वागत है. मैं बहुत खुश हूं कि जोनस और चोपड़ा परिवार अब एक हो गए हैं." इस जोड़े ने शनिवार को इंस्टाग्राम अपनी 'मेहंदी' की कुछ तस्वीरें भी साझा की. उन्होंने लिखा, "हमारे रिश्ते में सबसे खास चीजों में से एक चीज परिवार की एकजुटता है, जो एक-दूसरे की सांस्कृति और विश्वास का सम्मान करते हैं."

उन्होंने कहा, "और इसलिए दोनों रीति-रिवाजों से हमारी शादी की योजना बनाना अद्भुत रहा." प्रियंका और निक शनिवार को ईसाई रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए. यह जोड़ा रविवार को हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2018 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).