जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 की मौत, 3 घायल
सड़क हादसे को लेकर जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर है. जम्मू एवं कश्मीर (Jammu &Kashmir) के रियासी जिले में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो नाबालिगों सहित सात लोग मारे गए, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घायल लोगों को पास के अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया है. जहां पर घायल लोगों का इलाज चल रहा है.