शादी की वजह से अपना व्यक्तित्व नहीं बदलेंगे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी के बाद अब ये बयान दिया है
अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से शादी के बाद अपने व्यक्तित्व को नहीं बदलेंगे और उनका कहना है कि वह खुद भी नहीं चाहते कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका भी खुद में कोई बदलाव लाएं.
दीपिका और रणवीर ने पिछले महीने इटली (Italy) में शादी की थी.
रणवीर ने टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनोमिक कॉन्क्लेव 2018 (India Economic Conclave 2018) के एक सत्र में कहा, "शादी मेरे लिए सबसे अच्छी चीज है. मुझे किसी तरह का जादू महसूस हो रहा है, किसी तरह की शक्ति, ऐसा लगता है कि मैं अजेय हूं."
View this post on Instagram
उनका कहना है कि शादी करके उन्हें जमीन से जुड़ा और सुरक्षित महसूस हो रहा है.
उन्होंने बताया कि शादी के कारण उन्होंने अपने तौर तरीकों और व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं किया है.
रणवीर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं अब शादीशुदा हूं इसलिए मैं अपने पहनावे या तौर तरीकों को बदलूंगा और अगर यह कुदरती तौर पर हुआ तो मैं ऐसा होने दूंगा, उसे रोकूंगा नहीं.”
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2018 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

