दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब', शनिवार सुबह हल्के कोहरे से हुई शुरआत
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है. वहीं वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. दिल्ली में सुबह 9 बजे पीएम2.5 का औसत स्तर 70 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा जबकि पीएम10 का स्तर 138 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा.
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा. मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह हल्के कोहरे और धुंध के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा." अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- गर्मी के मौसम में चीन के लोगों से कम काम करते हैं भारतीय: रिपोर्ट
वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2018 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

