अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिक मल्वनी को व्हाइट हाउस का कार्यकारी चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिक मल्वनी को व्हाइट हाउस का कार्यकारी चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया है.
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मिक मल्वनी को व्हाइट हाउस का कार्यकारी चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया है. उन्होंने इस घोषणा से एक सप्ताह पूर्व जॉन केली के वर्ष के अंत तक इस पद से हटने की घोषणा की थी. सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के निदेशक मिक मल्वनी को जॉन केली के स्थान पर व्हाइट हाउस का कार्यकारी चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया जा रहा है."
ट्रंप ने साथ ही कहा कि वह मल्वनी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं और केली साल के अंत तक अपने पद पर बने रहेंगे. मल्वनी साउथ कैरोलिना से पूर्व रिपब्लिकन सांसद हैं. वह ट्रंप के राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के समय से बजट निदेशक रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2018 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

