Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, आईटी शेयरों में बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. सुबह 9:40 पर सेंसेक्स 605.74 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 81,824.15 और निफ्टी 140.55 अंक या 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,777 पर था.