लोकसभा चुनाव 2019: बिहार के चुनावी माहौल में छिड़ा है 'नारा युद्ध', विपक्षी एक-दुसरे पर जमकर लगा रहे हैं आरोप
बिहार में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के इस मौसम में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दल हर हथकंडे अपना रहे हैं. मतदाताओं के सामने खुद को ज्यादा शुभचिंतक साबित करने में नेता एक-दूसरे पर खुलकर आरोप लगा रहे हैं, वहीं दोनों गठबंधनों द्वारा रोज नए-नए नारे भी गढ़े जा रहे हैं...