क्रिकेट

IPL 2019: नो बॉल विवाद को लेकर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी का किया बचाव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में नो बॉल को लेकर हुए विवाद में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिहं धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का बचाव किया है.

IPL 2019: नो बॉल विवाद को लेकर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी का किया बचाव
पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credit-Getty)

कोलकाता:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में नो बॉल को लेकर हुए विवाद में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिहं धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का बचाव किया है. दिल्ली कैपिटल्स में एक सलाहकार की भूमिका निभा रहे गांगुली ने माना कहा कि धोनी एक इंसान ही है और प्रतिस्पर्धा करने की उनकी क्षमता की भी प्रशंसा करनी होगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत के बाद गांगुली ने कहा, "सभी इंसान हैं. मुझे उनकी प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता बहुत पसंद है, हमें उसकी तारीफ करनी होगी." धोनी ने चेन्नई के कप्तान के रूप में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में अपने आईपीएल के करियर की 100वीं जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: IPL 2019 : आज किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होगी भिडंत

मैच में चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर अम्पायर उल्हास गांधे ने बेन स्टोक्स की फुल टॉस गेंद को बीमर मानकर नो बॉल दिया लेकिन तुंरत ही वह इससे मुकर गए.

इसके बाद, जडेजा अम्पायर से बात करने लगे. तब तक धोनी चेन्नई के डगऑउट से उठकर मैदान में आ गए. वह काफी गुस्से में दिख रहे थे. उन्होंने दोनों मैदानी अम्पायरों से बहस भी की, लेकिन दोनों अम्पायर अपने फैसले पर कायम रहे और चेन्नई को नो बॉल नहीं मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).