देश

IL & FS के सीईओ रमेश बावा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

आईएलएंडएफएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश बावा (Ramesh Bawa) की सर्वोच्च न्यायालय में याचिका खारिज होने के कुछ दिन बाद गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (Serious Fraud Investigation Office) ने उन्हें ऋण धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया....

IL & FS के सीईओ रमेश बावा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश बावा (Photo Credit- IANS)

नई दिल्ली:  आईएलएंडएफएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश बावा (Ramesh Bawa) की सर्वोच्च न्यायालय में याचिका खारिज होने के कुछ दिन बाद गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (Serious Fraud Investigation Office) ने उन्हें ऋण धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया. उन्हें अनुच्छेद 447 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जो एसएफआईओ को किसी व्यक्ति को धोखाधड़ी करने की वजह से गिरफ्तार करने की इजाजत देता है.

सर्वोच्च न्यायालय ने इस सप्ताह बावा की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उनके खिलाफ एसएफआईओ द्वारा आपराधिक मुकदमे पर रोक लगाने की मांग की गई थी.

यह भी पढ़ें: देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी ‘CBI’ में चल रही है खुली जंग, जांच के घेरे में कई वरिष्ठ अधिकारी

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जांच शाखा, एसएफआईओ अवसंरचना वित्तीयन कंपनी की दिवालिया से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है. यह कंपनी लगभग 91,000 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी हुई है. एसएफआईओ ने एक अप्रैल को कंपनी के पूर्व अध्यक्ष हरि शंकरण को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद बावा ने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).