राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, कहा-मोदी ने उद्योगपतियों का 5.5 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया
गांधी ने कहा, "नोटबंदी के बाद गब्बर सिंह टैक्स लगाया गया। गरीबों से पैसे लेकर 15 लोगों को बांट दिए गए। 30,000 करोड़ रुपये अनिल अंबानी और 35,000 करोड़ रुपये मेहुल चोकसी को दे दिए गए।" उन्होंने कहा, "अगर नरेंद्र मोदी झूठ बोल सकते हैं तो कांग्रेस सच क्यों नहीं बोल सकती है।"