राजकुमार राव एक्शन फिल्म करने की जताई इच्छा
भिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) विभिन्न शैलियों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन एक्शन फिल्म में काम करने की उनकी इच्छा अभी पूरी नहीं हुई है...
नई दिल्ली: अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) विभिन्न शैलियों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन एक्शन फिल्म में काम करने की उनकी इच्छा अभी पूरी नहीं हुई है. जी क्यू इंडिया के मई 2019 अंक की कवर स्टोरी में राजकुमार ने कहा, "मैं चीजों को तेजी से बदलना और उन्हें ताजा रखना पसंद करता हूं. मैं एक प्रॉपर एक्शन फिल्म में काम करना पसंद करूंगा."
उन्होंने कहा, "मैं पहले कहानी को पढ़ता हूं और इसके बाद देखता हूं किस किरदार को मैं निभा रहा हूं. मैं प्रोजक्ट का चुनाव सहजता से करता हूं. कहानियां, जो जमीन से जुड़ी हुई हों और जिनकी प्रकृति ज्यादा भारतीय हो."
यह भी पढ़ें : शाहरुख खान और राजकुमार राव ने ‘छईयां-छईयां’ पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
राजकुमार ने यह भी कहा कि अब दर्शक कलाकारों को चरित्र को देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "अब सवाल यह नहीं है कि 'मैं उसके जैसा बनना चाहता हूं' अब यह है कि 'मैं इस जैसे किसी शख्स को जानता हूं.' "
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

