प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को मिला 'इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर' का खिताब
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) , दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सारा अली खान ने इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर 2019 जीता है. ये तीन अभिनेत्रियां पूरे साल देश भर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा व्यस्त व सक्रिय रहीं.
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) , दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सारा अली खान ने इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर 2019 जीता है. ये तीन अभिनेत्रियां पूरे साल देश भर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा व्यस्त व सक्रिय रहीं. 39 करोड़ फॉलोअर्स के साथ इन तीनों का इंस्टाग्राम अकांउट 'मोस्ट फॉलोड अकांउट' के रूप में उभरा. स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 'इंगेज्ड अकाउंट ऑफ द ईयर' के रूप में उभरे.
दीपिका ने कहा कि, "मैं लोगों के साथ जीने, हंसने, प्यार करने और उनके साथ चीजों को शेयर करने के लिए हर रोज इंस्टाग्राम पर आती हूं, वे मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं और उनकी हर दयाभावना के लिए मैं आभारी हूं."
साल 2018 में सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था. पूरे साल शानदार रूप से अपने फैन बेस को बढ़ाने के लिए वह 'राइजिंग स्टार अवार्ड' जीतीं.
सारा कहती हैं, "इंस्टाग्राम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो मुझे इस बात की अनुमति देता है कि मैं जैसी हूं वैसी ही रहूं और इसके माध्यम से सीधे तौर पर दर्शकों से जुड़ा जा सकता है."
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

