देश

सेंसेक्स फिर धड़ाम, 39000 अंक से नीचे हुआ बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र से 23.40 अंकों यानी 0.20 फीसदी फिसलकर 11,724.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,789.30 रहा जबकि निचला स्तर 11,699.55 रहा।

सेंसेक्स फिर धड़ाम, 39000 अंक से नीचे हुआ बंद
शेयर बाजार (File Photo)

मुंबई. घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को मंदी का रुख रहा और प्रमुख संवेदी सूचकांकों में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 39,000 के मनावैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। एनएसई के प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स हालांकि कारोबार के आरंभ में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले बढ़त के साथ 39,036.51 पर खुला, लेकिन कारोबार के अंत में 50.12 अंकों यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 38,981.43 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का ऊपरी स्तर 39,189.95 और निचला स्तर 38,882.99 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र से 23.40 अंकों यानी 0.20 फीसदी फिसलकर 11,724.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,789.30 रहा जबकि निचला स्तर 11,699.55 रहा। यह भी पढ़े-शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आई उछाल, निफ्टी 45.55 और सेंसेक्स 123 अंक ऊपर उठा

बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सत्र से 91.19 अंकों यानी 0.19 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,798.23 पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल कैप सूचकांक 31.43 अंकों यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 14,593.13 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 13 सेक्टरों में गिरावट रही जबकि छह सेक्टरों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

सबसे ज्यादा तेजी वाले सेक्टरों के सूचकांकों में टेलीकॉम (1.97 फीसदी), इनर्जी (0.49 फीसदी), कैपिटल गुड्स (0.32 फीसदी), पावर (0.25 फीसदी) और फाइनेंस (0.08 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टरों के सूचकांकों में इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी (1.84 फीसदी), टेक (1.49 फीसदी), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.95 फीसदी), हेल्थकेयर (0.80 फीसदी) और बैंक इन्डेक्स (0.57 फीसदी) शामिल रहे।

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).