शाहिद अफरीदी ने कहा- क्रिकेट मेरी लड़कियों के लिए नहीं है
पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा है कि वह अपनी बेटियों को बाहर जाकर खेलने से मना किया करते हैं. अफरीदी ने अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में लिखा है कि वह 'सामाजिक और धार्मिक कारणों' से अपनी चार बेटियों (अंशा, अजवा, असमारा और अक्सा) को बाहर जाकर खेलने की इजाजत नहीं देते. नारीवादी लोग उनके फैसले के बारे में जो चाहें, कह सकते हैं.