देश

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 5 की मौत, कई घायल

बिहार के सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 5 की मौत, कई घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

पटना: बिहार के सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, गोपालगंज से यात्रियों को लेकर सीवान आ रही एक बस सोमवार को अमलौरी के बीएड कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक गड्ढे में जाकर पलट गई. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

मुफस्सिल थाना के प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बस का अगला टायर फट जाने के कारण चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया, जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पलटने से 3 की मौत

दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया है. कुमार ने बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).