देश

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल के कार का टायर फटा, बाल-बाल बचे

अभिनेता से नेता बने सनी देओल (Sunny Deol) सोमवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए जब अमृतसर-गुरदासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते समय उनकी एसयूवी का एक टायर फट गया .

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल के कार का टायर फटा, बाल-बाल बचे
सनी देओल (फाइल फोटो)

गुरदासपुर: अभिनेता से नेता बने सनी देओल (Sunny Deol) सोमवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए जब अमृतसर-गुरदासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते समय उनकी एसयूवी का एक टायर फट गया . पुलिस ने बताया कि सनी देओल के काफिले में चल रहे कम से कम चार वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए. हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. घटना के दौरान अभिनेता रोड शो के लिए जा रहे थे। इसके बाद वह एक अन्य वाहन में घटनास्थल से चले गए.

62 वर्षीय देओल गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP ) और अकाली दल गठबंधन के उम्मीदवार हैं.इस सीट पर दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना चार बार सांसद रहे थे. अप्रैल 2017 में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2019 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).