अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका ईरान से लड़ने के लिए सैनिक भेजने की नहीं बना रहा है योजना
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने न्यूयार्क टाइम्स की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ईरान से मुकाबला करने के लिए मध्य पूर्व में लगभग 1,20,000 सैनिकों को भेजने की योजना पर विचार कर रहे हैं.