बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने अनुपम खेर और गुलशन ग्रोवर के साथ पुरानी यादें की ताजा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' (Meri Biwi Ka Jawaab Nahin) के अपने सह-कलाकारों अनुपम खेर (Anupam Kher) और गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) से मुलाकात कर अपने करियर के शुरुआती दिनों की यादें ताजा की.

अक्षय कुमार ने अनुपम खेर और गुलशन ग्रोवर के साथ पुरानी यादें की ताजा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
अक्षय कुमार, अनुपम खेर और गुलशन ग्रोवर (Photo Credits: Instagram )

मुंबई:  अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' (Meri Biwi Ka Jawaab Nahin) के अपने सह-कलाकारों अनुपम खेर (Anupam Kher) और गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) से मुलाकात कर अपने करियर के शुरुआती दिनों की यादें ताजा की. अक्षय ने मंगलवार को इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर अनुपम और गुलशन के लिए एक पोस्ट लिखा और उन्हें 'शानदार लोग' कहा.

उन्होंेने लिखा, "मैंने अपने करियर की शुरुआत इन दोनों के साथ की और इनके साथ अब भी काम करना अद्भुत है.हम एक-दूसरे के साथ हंसे, एक-दूसरे को पंच किया. साथ में आगे बढ़े. शानदार लोग जिन्हें मैं दोस्त कहता हूं." अनुपम ने अक्षय के पोस्ट को रीट्वीट किया और कहा कि उन्हें भी ऐसा ही लगता है.

यह भी पढ़ें: कैनेडियन सिटीजनशिप विवाद: अक्षय कुमार ने समर्थन के लिए अनुपम खेर को कहा शुक्रिया

उन्होंने कहा, "हमारा साथ का सफर शानदार रहा है. मुझे आप पर और आपने जो ऊंचाईयां छुई हैं उस पर गर्व है.पूरी तरह से अपनी मेहनत और ईमानदारी के साथ. हमेशा आपसे मिलने पर खुशी होती है. हमेशा प्यार और दुआएं."

अक्षय को जब नागरिकता को लेकर घेरा गया था तब भी अनुपम उनके समर्थन में आए थे. अभिनेताओं ने एक तस्वीर भी अपलोड की जिसमें वे तीनों एक साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. प्रशंसकों के मन में उनकी इस मुलाकात के पीछे की वजह को लेकर उत्सुकता बनी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).