Petrol and Diesel Price 15th May: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार छठवें दिन गिरावट दर्ज, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में पिछले छह दिन से जारी गिरावट बुधवार को थम गई.
Petrol and Diesel Price 15th May: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में पिछले छह दिन से जारी गिरावट बुधवार को थम गई. तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया. कंपनियों ने पिछले छह दिनों से हालांकि तेल के दाम में कटौती कर आम जनता को महंगाई से काफी राहत दिलाई है.
बीते छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.82 रुपये लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव पूर्ववत क्रमश: 71.18 रुपये, 73.25 रुपये, 76.79 रुपये और 73.88 रुपये प्रति लीटर बने रहे. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पूर्ववत क्रमश: 65.86 रुपये, 67.61 रुपये, 69 रुपये और 69.61 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

