प्रधानमंत्री मोदी सितंबर में रूस का दौरा करेंगे, विदेश सचिव विजय गोखले ने दी जानकारी
राष्ट्रपति पुतिन ने सितंबर के प्रारंभ में व्लादिवोस्टोक में प्रस्तावित ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है. गोखले ने कहा, "प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी के साथ निमंत्रण को स्वीकार किया है. यह यह एक द्विपक्षीय दौरा होगा.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महसूस किया कि यह सहयोग का एक नया क्षेत्र है.