शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन कारोबार सुस्त, सेंसेक्स 180 अंक फिसला
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कारोबारी सुस्ती बनी रही और शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा फिसला. निफ्टी में भी सुस्ती बनी हुई थी.
नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कारोबारी सुस्ती बनी रही और शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा फिसला. निफ्टी में भी सुस्ती बनी हुई थी.
बंबई स्टॉक एक्सचेंच (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पूर्वाह्न् 9.49 बजे पिछले सत्र से 172.37 अंकों (43 फीसदी) की गिरावट के साथ 39,568.99 पर कारोबार कर रहा था.
इससे पहले सेंसेक्स सुबह नौ बजे मजबूती के साथ 39,797 पर खुला और 39,799.90 तक उछला, लेकिन उसके बाद बिकवाली का दबाव आने के कारण करीब 180 अंक लुढ़ककर 39,5561.28 के स्तर पर आ गया. सेंसेक्स पिछले सत्र में 39,741.36 पर बंद हुआ था.
यह भी पढ़ें : शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 150 अंक से ज्यादा गिरावट दर्ज
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पूर्वाह्न् 9.55 बजे पिछले सत्र से 54.95 अंकों (.46 फीसदी) की गिरावट के साथ 11,859.10 पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले निफ्टी कमजोरी के साथ 11,910.10 पर खुला और 11,911.85 तक उठा, लेकिन इसके बाद गिरावट आ गई और सूचकांक शुरूआती घंटे के कारोबार के दौरान 11,849.55 तक फिसला. निफ्टी पिछले सत्र में 11,914.05 पर बंद हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

