जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के प्रति जीरो टालरेंस : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान पर जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में आतंकवाद के प्रति 'जीरो टालरेंस' होगा. उन्होंने ऐसे लोगों की आधिकारिक सुरक्षा वापस लेने को सही ठहराया, जो भारत विरोधी राजनीति में लगे हुए हैं.