बिहार में मानसून की दगाबाजी को देख सरकार ने बनाया प्लान, 100 गांवों को बनाएगी 'क्लाइमेट स्मार्ट'
बिहार में लगभग हर साल मानसून की दगाबाजी और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए सरकार, बिहार के 100 गांवों को 'क्लाइमेट स्मार्ट' बनाने जा रही है, जिसका उद्देश्य मौसम के अनुरूप खेती को बढ़ावा देना तथा उत्पादकता बढ़ाना है. इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित करने की योजना भी बनाई गई है.