उत्तर प्रदेश : हमीरपुर के रानी लक्ष्मीबाई मुहल्ले में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई हत्या, छानबिन में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के रानी लक्ष्मीबाई मुहल्ले में गुरुवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हथौड़े से कुचल कर हत्या कर दी गई है. पुलिस अधिकारी ने इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है. घटना के खुलासे के लिए चित्रकूट और कानपुर से खोजी कुत्ता और फोरेंसिक टीमें बुलाई गई हैं.
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हमीरपुर जिला मुख्यालय के रानी लक्ष्मीबाई मुहल्ले में गुरुवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हथौड़े से कुचल कर हत्या कर दी गई है. पुलिस अधिकारी आपसी रंजिश में घटना होना बता रही है. चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक ए. के. राय ने शुक्रवार को बताया, "हमीरपुर शहर के लक्ष्मीबाई मुहल्ले में गुरुवार की देर शाम नूरबक्श के घर में उसके बेटे रईस (27), बहू रोशनी (25), पोती आलिया (4), मां सकीना (80) और रोशनी की रिश्तेदार (15) के खून से सने शव बरामद हुए हैं.
सभी की हत्या सिर में हथौड़ा मार कर किया जाना प्रतीत होता है. घटना के समय नूरबक्श एक शादी समारोह में शामिल होने दूसरे गांव गया था, उसके घर वापस होने पर खुलासा हुआ."
यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता की फरीदाबाद में हत्या, राहुल गांधी, हुड्डा, सुरजेवाला सहित तंवर ने की निंदा
उन्होंने बताया, "नूरबक्श ने दो शादियां की थी, पहली पत्नी और उसका बेटा-बहू अलग मकान में रह रहे हैं. अब तक कि जांच में घटना की वजह पारवारिक विवाद सामने आया है, फिर भी पुलिस कई बिन्दुओं में जांच कर रही है."
डीआईजी राय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चित्रकूट और कानपुर से खोजी कुत्ता और फोरेंसिक टीमें बुलाई गई हैं, साथ ही एसपी ने भी पुलिस की चार टीमें गठित की हैं. उधर, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने भी मामले का तत्काल खुलासा करने के सख्त आदेश दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

