देश

Petrol and Diesel Price 28th June: पेट्रोल और डीजल कीमत में आई उछाल, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि हुई है. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे जबकि डीजल के दाम में छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स.

Petrol and Diesel Price 28th June: पेट्रोल और डीजल कीमत में आई उछाल, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
फ्यूल (Photo Credit- Pixabay)

Petrol and Diesel Price 28th June : पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि हुई है. तेल कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली (Delhi), कोलकाता, मुंबई और चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे जबकि डीजल के दाम में छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. देश की राजधानी दिल्ली में दो दिनों में पेट्रोल 12 पैसे लीटर महंगा हो गया है. वहीं, डीजल का दाम इन दिनों में 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.17 रुपये, 72.43 रुपये, 75.87 रुपये और 72.89 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 26th June: पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल की कीमत में दो फीसदी की तेजी दर्ज

चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 64.01 रुपये, 65.93 रुपये, 67.11 रुपये और 67.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल के भाव में लगातार दूसरे दिन नरमी रही लेकिन ब्रेंट क्रूड का दाम 65 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ही बना हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).