सुनील शेट्टी को है फिल्म 'मुंबई सागा' में काम करने का इंतजार, कहा- शूटिंग अगस्त के अंत तक या सितंबर के प्रारंभ में हो सकती है शुरू
सुनील शेट्टी का कहना है कि 'मुंबई सागा' की टीम अगस्त के अंत तक या सितंबर की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू करेगी. इस गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म में काम करने का उन्हें इंतजार है. यह फिल्म 1980 और 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित बॉम्बे से मुंबई बनने तक के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है.
मुंबई : अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) का कहना है कि 'मुंबई सागा' (Mumbai Saga) की टीम अगस्त के अंत तक या सितंबर की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू करेगी. सुनील का यह भी कहना है कि इस गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म में काम करने का उन्हें इंतजार है. सन् 1980 और 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म बॉम्बे से मुंबई बनने तक के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है.
जब उनसे यह पूछा गया कि 'मुंबई सागा' की शूटिंग कब तक शुरू करेंगे तो सुनील ने कहा, "मुझे लगता है कि हम इस फिल्म के लिए शूटिंग की शुरुआत अगस्त के अंत तक या सितंबर के प्रारंभ में करेंगे. मुझे इस पर काम करने का इंतजार है, क्योंकि फिल्म की कहानी वाकई में बेहद रोचक है और इसमें कई अच्छे कलाकार भी हैं." सुनील ने 'आर्टिकल 15' की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया से बात की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

