पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक का दावा- केवल 2 हफ्ते में हार्दिक पांड्या को बना सकता हूं नंबर 1 ऑलराउंडर
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि वह भारतीय खिलाड़ी को दुनिया के सबसे बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर सकते हैं. रज्जाक ने यह भी कहा कि पांड्या की बल्लेबाजी तकनीक में कमियां हैं जिसे वे सुधार सकते हैं. बता दें कि रज्जाक एक समय दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार थे.
यह बताते हुए कि हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी तकनीक में कमियां हैं, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि वह भारतीय खिलाड़ी को दुनिया के सबसे बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर सकते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को पांड्या ने 46 रनों की तेज आक्रामक पारी खेलते हुए भारत के स्कोर को 268 तक पहुंचाया. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी भी की. उन्होंने एक विकेट भी लिया.
रज्जाक ने ट्वीटर पर लिखा, "आज मैं हार्दिक पांड्या को करीब से देख रहा था और गेंद को हिट करते समय मुझे उनके शरीर का संतुलन सही नहीं लगा. मैंने उनका फुटवर्क भी देखा जिससे पता चला कि वह इसकी वजह से भी आउट हो जाते हैं."
So today I have been closely observing Hardik pandya and I feel like I see a lot of faults in his body’s balance when hitting the bowl hardly and I observed his footwork aswell and I see that also let’s him down sometimes and I feel like if I give him Coaching in for example UAE
— Abdul Razzaq (@ARazzaqPak) June 27, 2019
रज्जाक ने कहा, "अगर मैं उन्हें कोचिंग दे पाऊं, उदाहरण के लिए यूएई में, तो मैं उनको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक बना सकता हूं. अगर बीसीसीआई उन्हें एक बढ़िया ऑलराउंडर बनना चाहती है तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

