पाकिस्तान : गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 10 घर जले, 5 की मौत 2 घायल, बचाव अभियान जारी
पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 10 घरों में भीषण आग लगी. जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. स्थानीय निवासी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया
इस्लामाबाद : पाकिस्तान (Pakistan) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में 10 घरों में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान के शिगर जिले के चौतरोन गांव में आकाशीय बिजली गिरने के बाद घरों में आग लग गई.
रिपोर्ट में कहा गया कि मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है. आग लगने के बाद, स्थानीय निवासी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया क्योंकि क्षेत्र में बचाव और अग्निशमन दल नहीं थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

